कोचिंग करने गया छात्र लापता
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 5:02 PM
देव (औरंगाबाद)देव प्रखंड के पचौखर निवासी अजय चंद्रवंशी का 10 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार 15 दिनों से लापता है. अजय ने बताया कि पचौखर मध्य विद्यालय में वर्ग पांच में पढ़ता था. विद्यालय से आकर घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था,लेकिन अभी तक लौट कर नहीं आया है. परिजनों ने काफी खोजबीन कर […]
देव (औरंगाबाद)देव प्रखंड के पचौखर निवासी अजय चंद्रवंशी का 10 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार 15 दिनों से लापता है. अजय ने बताया कि पचौखर मध्य विद्यालय में वर्ग पांच में पढ़ता था. विद्यालय से आकर घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था,लेकिन अभी तक लौट कर नहीं आया है. परिजनों ने काफी खोजबीन कर इसकी सूचना देव थाने की पुलिस को रविवार को दी है. कौशल के पिता ने पुलिस को अज्ञात नंबर से एक-दो बार मोबाइल पर फोन आने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि हर बार स्पष्ट बात नहीं हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










