कुहासा आक्रामक, धूप बेअसर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 7:12 AM
विज्ञापन
औरंगाबाद में रविवार को सीजन का रहा सबसे अधिक ठंड औरंगाबाद कार्यालय : ठंड का प्रकोप बढ़ते जा रहा है. शनिवार की रात शीतलहर वाली रात रही और रविवार की दोपहर पर कुहासे की चादर से लोग घरों में दुबके रहे. लोगों का मानना है कि इस वर्ष की सबसे ठंड वाली रात थी और […]
विज्ञापन
औरंगाबाद में रविवार को सीजन का रहा सबसे अधिक ठंड
औरंगाबाद कार्यालय : ठंड का प्रकोप बढ़ते जा रहा है. शनिवार की रात शीतलहर वाली रात रही और रविवार की दोपहर पर कुहासे की चादर से लोग घरों में दुबके रहे. लोगों का मानना है कि इस वर्ष की सबसे ठंड वाली रात थी और सबसे ठंडक वाला दिन भी रविवार था.
वैसे शनिवार की शाम पांच बजे से ही शीतलहर चल रही थी. तेज पछुआ हवाओं ने अचानक अपना ऐसा प्रकोप दिखाया कि लोग घर लौटने के लिए मजबूर हो गये. शाम सात बजते-बजते तो सड़कों पर कुछ ही लोग चलते हुए दिखायी दे रहे थे. चौक-चौराहे पर जिला प्रशासन द्वारा जलाये गये अलाव को लोग इस तरह से घेर कर बैठे थे कि जैसे वहां पर कोई खेल या तमाशा हो रहा हो. हालांकि जो अलाव की व्यवस्था की गयी है, वह पर्याप्त नहीं थी. लेकिन संतुष्टि के लिए वह काफी था.
रविवार की सुबह आसमान साफ था. सूर्य को उदय होते हुए भी लोगों ने देखा लेकिन इसके कुछ ही मिनट बाद कुहासा दिखायी देने लगा. धीरे-धीरे यह पूरी तरह चादर की तरह छा गयी. 10-15 फुट पर भी खड़े कोई व्यक्ति का चेहरा दिखायी नहीं दे रहा था. लोग इस बात से चकित थे कि रात में कुहासा गिरने वाली दिन में कैसे छा गयी है. लगभग 11 बजे के करीब कुहासे की चादर कुछ कमी तो तब जाकर सूर्य निकले और लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










