राजू हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता(पेज वन)
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
औरंगाबाद कार्यालय:औरंगाबाद शहर का चर्चित व्यवसायी राजू हत्याकांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. हत्या की घटना का अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है और छापेमारी भी जारी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गये दुर्गा यादव, सुभाष सिंह सहित तीन नामक अपराधियों को गुप्त […]
औरंगाबाद कार्यालय:औरंगाबाद शहर का चर्चित व्यवसायी राजू हत्याकांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. हत्या की घटना का अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है और छापेमारी भी जारी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गये दुर्गा यादव, सुभाष सिंह सहित तीन नामक अपराधियों को गुप्त स्थान पर रखा गया है और इनके अलग-अलग पूछताछ की जा रही है. एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा से इनकी गिरफ्तारी से संबंधित पूछा गया तो एसपी ने कहा कि समय दिजीए. सब कुछ बता दिया जायेगा. इसके आगे उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. इस संबंध में यह भी जानकारी मिली है कि घटना का मुख्य सरगना अभी तक पुलिस के पकड़ में नहीं आया है. पुलिस चाहती है कि सरगना को हर हाल में गिरफ्तार किया जाये और इसके बाद इसका खुलासा मीडिया के समक्ष किया जाये. यह भी जानकारी मिली है कि जो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ी है, उनलोगों ने घटना का खुलासा भी किया है. इसे पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. चूंकि घटना का रहस्य से परदा उठा चुका है. अब केवल एक और अपराधी को पकड़ने की आवश्यकता है. उल्लेखनीय है कि राजू गुप्ता की हत्या 18 दिसंबर की रात अपराधियों ने गोली मार कर कर दी थी. इस घटना में रंजू देवी नाम की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद पुलिस पर घटना का उदभेदन करने और अन्य अपराधियो को गिरफ्तार करने का दवाब बढ़ गया था. इस परिस्थिति में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी होनी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता तो है ही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










