(फोटो नंबर-21)कै प्शन- सभा में शामिल संघ के लोग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
कर्मचारियों के प्रति केंद्र सरकार उदासीन’औरंगाबाद (कोर्ट)अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले रविवार को एक आमसभा हुई. आमसभा की अध्यक्षता संजय मिश्रा ने की. सभा का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रांतीय सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में सरकार बदली, पर सोच नहीं बदली […]
कर्मचारियों के प्रति केंद्र सरकार उदासीन’औरंगाबाद (कोर्ट)अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले रविवार को एक आमसभा हुई. आमसभा की अध्यक्षता संजय मिश्रा ने की. सभा का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रांतीय सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में सरकार बदली, पर सोच नहीं बदली और न ही उनकी रवैया. केंद्र सरकार कर्मचारियों, मजदूरों व गरीबों के प्रति उदासीन है. सभी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं. उन्होंने कहा कि डाक विभाग द्वारा पूर्व में समझौता किया गया था, पर आज तक उसे पूरा नहीं किया गया. इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीण डाक कर्मचारियों की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि यदि सरकार समझौते से मुकरती है तो विवश होकर आंदोलन किया जायेगा. सभा में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. इस मौके पर रामराज सिंह, मुंद्रिका सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










