गांवों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
औरंगाबाद (नगर)विश्वकर्मा विकास मंच की एक बैठक रविवार को शाहपुर स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने की. बैठक में विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, एक फरवरी को तिथि इसके लिए निर्धारित की गयी. इसके अलावे बैठक में सदस्यता अभियान गांवों में चलाने […]
औरंगाबाद (नगर)विश्वकर्मा विकास मंच की एक बैठक रविवार को शाहपुर स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने की. बैठक में विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, एक फरवरी को तिथि इसके लिए निर्धारित की गयी. इसके अलावे बैठक में सदस्यता अभियान गांवों में चलाने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमलोग सशक्त नहीं होंगे, तब तक पूरा अधिकार नहीं मिल सकता है. इसलिए हमलोगों को एकजुट होना होगा. बैठक मंे रामबदन विश्वकर्मा, रामप्रसाद शर्मा, अरुण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










