अपहृत युवती पहुंची दाउदनगर थाना, मामले में नया मोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

ढाई साल बाद थाने में युवती ने उत्तर प्रदेश के युवक से शादी करना बतायी युवती के भाई ने गांव के ही युवक व उसकी मां और दोस्तों पर दर्ज करायी थी प्राथमिकी दाउदनगर (अनुमंडल)लगभग ढाई साल पहले दाउदनगर के शमशेर नगर से शादी के नियत से कथित रूप से अपहृता युवती नाटकीय ढंग से […]

विज्ञापन

ढाई साल बाद थाने में युवती ने उत्तर प्रदेश के युवक से शादी करना बतायी युवती के भाई ने गांव के ही युवक व उसकी मां और दोस्तों पर दर्ज करायी थी प्राथमिकी दाउदनगर (अनुमंडल)लगभग ढाई साल पहले दाउदनगर के शमशेर नगर से शादी के नियत से कथित रूप से अपहृता युवती नाटकीय ढंग से मंगलवार को दाउदनगर थाना पहुंची. इस मामले में नया मोड़ यह सामने आ रहा है कि थाना पहुंचने के बाद युवती द्वारा दिये गये बयान में इस घटना के व आरोपितों का कोई जिक्र नहीं किया जा रहा है और युवती उत्तर प्रदेश के किसी युवक के साथ शादी करने की बात पुलिस को बता रही है. युवती का कहना है कि उसी युवक के साथ वह दिल्ली में थी. दाउदनगर आने के बाद वह थाना पहुंची. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शादी के नियत से युवती के कथित अपहरण से संबंधित प्राथमिकी उसके भाई द्वारा जुलाई 2012 में दर्ज करायी गयी थी. उसमें गांव के ही युवक रंजय पासवान व उसकी मां सरस्वती देवी तथा आरोपित युवक के दोस्त नवीन चंद्रवंशी, जितु चंद्रवंशी व भीम चंद्रवंशी को नामजद आरोपित बनाया गया था. प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा गया था कि 15 जुलाई 12 को उसका अपहरण बहला फुसला कर शादी के नियत से कर लिया गया है. अब थाने पहुंची कर युवती द्वारा पुलिस को दिये बयान में आरोपितों का किसी प्रकार का जिक्र नहीं किया गया है.दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती का बयान 164 के तहत न्यायालय में दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अब देखना यह है कि युवती न्यायालय में क्या बयान देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन