(फोटो नंबर-17)कैप्शन- धरना को संबोधित करते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 8:01 PM

विज्ञापन

‘सूबे में शिक्षा व्यवस्था चौपट’29 सूत्री मांगों को लेकर अभाविप के छात्रों ने दिया धरना औरंगाबाद (नगर) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जिले में लचर शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार सहित 29 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार व देखरेख राहुल कुमार ने […]

विज्ञापन

‘सूबे में शिक्षा व्यवस्था चौपट’29 सूत्री मांगों को लेकर अभाविप के छात्रों ने दिया धरना औरंगाबाद (नगर) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जिले में लचर शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार सहित 29 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार व देखरेख राहुल कुमार ने की. धरने को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय ने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. यही कारण है कि पढ़ने वाले छात्रों को आज आंदोलन करना पड़ रहा है. भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है. प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा का हाल बदहाल है. औरंगाबाद जिला में अनेकों आइटीआइ खोल कर छात्रों से सिर्फ रुपये वसूले जा रहे हैं. यही कारण है कि डिग्री लेने के बाद भी उन्हें रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. सिन्हा कॉलेज अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि शहर की छात्राएं असुरक्षित हैं. इन्हें कोचिंग व कॉलेज जाने में बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ किया जाता रहता है. बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग चल रहे हैं. इन्हीं सभी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा का घेराव करेंगे. धरने को उज्जवल सिंह, प्रो रामाधार सिंह, प्रो संतोष सिंह, आकाश सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन