शिविर में आये दाखिल खारिज के 42 आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 6:01 PM
(फोटो नंबर-2) परिचय-शिविर में सीओ अनिल कुमार व गांववाले.ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के खुदवां मध्य विद्यालय पर दाखिल खारिज शिविर लगाया गया, जिसमें गैनी, चंदा, मलवा व खुदवां पंचायतों आये. सीओ अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह शिविर लगाया गया है. शिविर के माध्यम से दाखिल खारिज के आवेदन लिये जा […]
(फोटो नंबर-2) परिचय-शिविर में सीओ अनिल कुमार व गांववाले.ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के खुदवां मध्य विद्यालय पर दाखिल खारिज शिविर लगाया गया, जिसमें गैनी, चंदा, मलवा व खुदवां पंचायतों आये. सीओ अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह शिविर लगाया गया है. शिविर के माध्यम से दाखिल खारिज के आवेदन लिये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले माह में ऊब पंचायत के पंचायत भवन में शिविर लगाया गया था. उन्होंने बताया कि शिविर में 42 आवेदन दिये गये. इसकी रिपोर्ट जिले के संबंधित पदाधिकारी को दे दी गयी है. शिविर में गैनी पंचायत की मुखिया मालती देवी, मुखिया प्रतिनिधि सतंन सिंह, राजस्व कर्मचारी खुर्शीद आलम, विनय शर्मा, विनय सिंह, हरेंद्र शर्मा व शिवेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










