प्राथमिकी में कौन है पदाधिकारी व कर्मचारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 5:01 PM
औरंगाबाद (नगर)सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने गबन से संबंधित प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. उसमें संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी को संलिप्त होने की बात कही गयी है. लेकिन संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी के नामों का खुलासा उपाधीक्षक ने नगर थाने में दिये गये आवेदन में नहीं किया है. इसके कारण पुलिस भी […]
औरंगाबाद (नगर)सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने गबन से संबंधित प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. उसमें संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी को संलिप्त होने की बात कही गयी है. लेकिन संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी के नामों का खुलासा उपाधीक्षक ने नगर थाने में दिये गये आवेदन में नहीं किया है. इसके कारण पुलिस भी उलझी हुई है. हालांकि अनुसंधान के बाद ही नाम का खुलासा पुलिस कर सकेगी. वैसे तो उपाधीक्षक ने आउट सोर्सिंग संचालक सत्येंद्र सिंह पर 25 से 30 लाख रुपये सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया है. इधर सूत्रों की माने तो आउट सोर्सिंग संचालक व उपाधीक्षक के बीच का मामला जिले के वरीय पदाधिकारी तक पहुंच गया है. यही नहीं यह मामला स्वास्थ्य विभाग के बड़े महकमे तक पहुंच गया है. इसकी जांच करने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










