उच्च माध्यमिक शिक्षकों का आवेदन आज से होगा जमा
औरंगाबाद (नगर) : उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए कोटि व विषयवार रिक्त पदों का प्रकाशन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त मो हसीमुद्दीन द्वारा कर दिया गया है. उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए शैक्षिणक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति की कॉपी आवेदन के साथ जमा करने को कहा गया […]
औरंगाबाद (नगर) : उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए कोटि व विषयवार रिक्त पदों का प्रकाशन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त मो हसीमुद्दीन द्वारा कर दिया गया है.
उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए शैक्षिणक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति की कॉपी आवेदन के साथ जमा करने को कहा गया है. इसके लिए समय व तिथि भी निर्धारित किया गया है.
शहर के अनुग्रह इंटर विद्यालय में 3 जुलाई से आवेदन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लिया जायेगा. इसके लिए 19 काउंटर खोले गये हैं. इस जिले में 747 पद रिक्त है. जिस पर नियोजन किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










