किसान मजदूर मोरचा का भूख हड़ताल 10 से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 6:02 PM
मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन रफीगंज (औरंगाबाद) उत्तर कोयल नहर की मांग को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया जायेगा. समाजसेवी बाल मुकुंद पाठक व शिवनंदन प्रसाद यादव ने बताया कि अंगरा के आरडी आठ पर सड़क क्रॉसिंग पुल का निर्माण, मेन कैनाल की सफाई तथा छिटपुट अधूरे कार्य को […]
मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन रफीगंज (औरंगाबाद) उत्तर कोयल नहर की मांग को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया जायेगा. समाजसेवी बाल मुकुंद पाठक व शिवनंदन प्रसाद यादव ने बताया कि अंगरा के आरडी आठ पर सड़क क्रॉसिंग पुल का निर्माण, मेन कैनाल की सफाई तथा छिटपुट अधूरे कार्य को पूरा करने सहित अन्य मांगों को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय मेें 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 2013 को जिला पदाधिकारी के समक्ष आमरण अनशन किया गया था. मार्च 2014 तक सभी कार्यों को पूरा किये जाने का आश्वासन दिया गया था, यही नहीं प्रत्येक माह के सात तारीख को कैनाल विभाग की बैठक आयोजित किये जाने तथा जनप्रतिनिधियों को सम्मिलित रहने का वादा किया गया था. लेकिन, आज तक किसानों को सिर्फ ठगने का काम किया गया है. अब यहां के किसान सिर्फ वादे एवं दावे से परेशान हो गये हैं.अपने खेतों को सिंचने के लिए इन्हें पानी की आवश्यकता है जो आजादी के बाद से आज तक इन्हें नहीं मिला. कई सरकार आयी, पदाधिकारियों ने वादा किया, लेकिन किसानों को पानी लाने में सभी अक्षम साबित हुए. 10 दिसंबर को रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किये जाने का निर्णय लिया गया है. मांगे पूरी होने तक यह धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल किसानों का जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










