मंडल कारा में बंदियों ने बनाया मुक्ति संघर्ष मोरचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2014 7:02 PM
औरंगाबाद कार्यालयमंडल कारा औरंगाबाद में बंद विचाराधीन बंदियों ने भी एक संगठन बनाया है. संगठन का नाम बंदी मुक्ति संघर्ष मोरचा रखा गया है. संगठन द्वारा मंडल कारा से जारी बयान के अनुसार, मोरचा का अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा व संयोजक सुजीत कुमार पाठक को बनाया गया है. प्रमुख वक्ता प्रमोद मिश्रा, नथुनी मिस्त्री, नेपाली […]
औरंगाबाद कार्यालयमंडल कारा औरंगाबाद में बंद विचाराधीन बंदियों ने भी एक संगठन बनाया है. संगठन का नाम बंदी मुक्ति संघर्ष मोरचा रखा गया है. संगठन द्वारा मंडल कारा से जारी बयान के अनुसार, मोरचा का अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा व संयोजक सुजीत कुमार पाठक को बनाया गया है. प्रमुख वक्ता प्रमोद मिश्रा, नथुनी मिस्त्री, नेपाली यादव, विवेक यादव, मृत्युंजय मिश्रा, अवधेश यादव, रामाशीष दास, लाल बाबू पासवान, उमेश राम व छोटू रजक बनाये गये हैं. बंदियों ने 20 सूत्री मांगों के समर्थन में 22 नवंबर से छह दिसंबर तक धरना, अनशन प्रारंभ करने की जानकारी दी गयी है. आंदोलन के दरम्यान एक समय का नाश्ता व भोजन स्वीकार करने की घोषणा भी की गयी है. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी मंडल कारा के विचाराधीन कैदियों ने 15 दिन तक धरना दिया था. अब इनका आंदोलन का यह दूसरा चरण प्रारंभ किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










