(फोटो नंबर-) परिचय-प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बीडीओ प्रभात रंजन व अन्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2014 7:02 PM

विज्ञापन

मास्टर प्लान के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण नवीनगर(औरंगाबाद)हमारा गांव, हमारी योजना कार्यक्रम के तहत बीडीओ प्रभात रंजन द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया गया. इस दौरान बताया गया कि सभी ग्राम पंचायत के वार्डों में योजना का चयन विगत पांच वर्षों के लिए किया जाना है. इसके लिए ग्राम पंचायत […]

विज्ञापन

मास्टर प्लान के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण नवीनगर(औरंगाबाद)हमारा गांव, हमारी योजना कार्यक्रम के तहत बीडीओ प्रभात रंजन द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया गया. इस दौरान बताया गया कि सभी ग्राम पंचायत के वार्डों में योजना का चयन विगत पांच वर्षों के लिए किया जाना है. इसके लिए ग्राम पंचायत वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाना है. मनरेगा श्रम बजट तैयारी के अलावे अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी गयी है. प्रशिक्षण में सभी रोजगार सेवकों, विकास मित्रों, कृषि समन्वयकों, टोला सेवकों व आवासों सहायक शामिल हैं. प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी कर्मचारी ग्राम पंचायत योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ के अलावे कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, जीविका डीपीएम मोहम्मद आबिद, एलइओ संगीता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन