(फोटो नंबर-12)कैप्शन- प्रेस वार्ता करते पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2014 6:02 PM
नीतीश अब नहीं आयेंगे सता में : प्रेम औरंगाबाद (नगर)झारखंड में विधानसभा 2014 का चुनाव भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है. जनमानस से बात आयी है कि हेमंत सोरेन की सरकार को जनता ने नकार दी है. उक्त बातें शुक्रवार की रात बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह गया के भाजपा विधायक डॉ प्रेम […]
नीतीश अब नहीं आयेंगे सता में : प्रेम औरंगाबाद (नगर)झारखंड में विधानसभा 2014 का चुनाव भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है. जनमानस से बात आयी है कि हेमंत सोरेन की सरकार को जनता ने नकार दी है. उक्त बातें शुक्रवार की रात बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह गया के भाजपा विधायक डॉ प्रेम कुमार ने दानी बिगहा स्थित अतिथि गृह में प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार वैशाखी के सहारे झारखंड में चल रही थी. जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे. झारखंड का विकास अवरुद्ध रहा. विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही. पूरे देश में परिवर्तन की हवा बह रही है. जनता बदलाव चाह रही है. आज यही कारण है कि झारखंड में भाजपा गंठबंधन प्रति रुझान तेजी से बढ़ा है. दो-तिहाई बहुमत से झारखंड में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, तो भ्रष्टाचार खत्म होगा. तेजी से विकास होगा. बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब लोकसभा चुनाव में जनता ने इन्हें नकार दिया तो वह लालू प्रसाद के साथ महागंठबंधन कर लिये. यह महागंठबंधन नहीं बल्कि ठंगबंधन है. नीतीश कुमार ने जनता को धोखा देने का काम किया है. नीतीश कुमार अब दुबारा सत्ता में आने वाले नहीं है. प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री माया देवी, वार्ड पार्षद सतीश कुमार सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










