इंदिरा आवास के सहायको को बीडीओ ने दिया निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2014 9:02 PM

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद) फर्जी हस्ताक्षर का मामला उजागर होने के बाद बीडीओ मनोज कुमार ने इंदिरा आवास के सहायकों के साथ एक बैठक की और आवश्यक निर्देश दिया. बीडीओ ने सहायकों को कहा कि योजना का क्रियान्वयन में आपकी भूमिका अहम है.आप सभी को अपना कर्तव्य का पालन निष्ठा के साथ करनी चाहिए. विदित हो कि […]

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद) फर्जी हस्ताक्षर का मामला उजागर होने के बाद बीडीओ मनोज कुमार ने इंदिरा आवास के सहायकों के साथ एक बैठक की और आवश्यक निर्देश दिया. बीडीओ ने सहायकों को कहा कि योजना का क्रियान्वयन में आपकी भूमिका अहम है.आप सभी को अपना कर्तव्य का पालन निष्ठा के साथ करनी चाहिए. विदित हो कि गुरुवार को बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर से खाता खुलवाने के लिये पीएनबी अंबा में जमा 17 फॉर्म बीडीओ ने जब्त किया था. ये सभी फॉर्म डुमरा व डुमरी पंचायत से जुड़ा है. बीडीओ ने कहा कि दोनों पंचायत के सहायकों पर कार्रवाई की जायेगी.निलंबन के लिये लिखा डीडीसी को पत्रफर्जी हस्ताक्षर से खाता खुलवाने के मामले को लेकर डुमरा के इंदिरा आवास सहायक समेंद्र कुमार तथा डुमरी के सहायक सतीश कुमार को निलंबन के लिये बीडीओ ने उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा है. बीडीओ ने बताया कि डीडीसी द्वारा इससे जुड़े सभी तथ्यों का दस्तावेज मांगा गया है जिसे भेजा जा रहा है. दोषी साबित होने पर दोनों पर प्राथमिकी भी करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन