स्वच्छता एक महान कार्य : संजय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2014 9:02 PM
कहा-क्रमिक चैनल बनाने से ही स्वच्छता का संकल्प होगा पूरा होगा दाउदनगर(अनुमंडल)प्रखंड के मध्य विद्यालय शमशेर नगर में पंचायत लोक शिक्षा समिति द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन करते हुए प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता एक महान कार्य है. इसकी चर्चा आम […]
कहा-क्रमिक चैनल बनाने से ही स्वच्छता का संकल्प होगा पूरा होगा दाउदनगर(अनुमंडल)प्रखंड के मध्य विद्यालय शमशेर नगर में पंचायत लोक शिक्षा समिति द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन करते हुए प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता एक महान कार्य है. इसकी चर्चा आम लोगों के बीच होनी चाहिए. क्रमिक चैनल बनाने से ही स्वच्छता का संकल्प पूरा होगा. स्वच्छता के प्रति समाज के सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. सभी लोग दस-दस मित्रों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलवायें और शपथ लेने वाले लोग भी अन्य दस लोगों को शपथ दिलवाये. इस तरह से जिस दिन गांव का प्रत्येक व्यक्ति संकल्प के साथ स्वच्छता के लिये अपना थोड़ा-थोड़ा भी योगदान देंगे तो गांव स्वच्छ हो जायेगा. उन्होंने रविवार को आयोजित शिविर में मतदान केंद्रों पर पहंुच कर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की अपील करते हुए कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है . वह निश्चित तौर पर अपना नाम जोड़वायें. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार, प्रधानाध्यापक राधिका कुमारी, किशोरी मोहन मिश्र, वरीय प्रेरक सुनील कुमार, संगीता कुमारी, आशा कार्यकर्ता आरती देवी, विकास मित्र अनीता कुमारी, प्रेरक रवींद्र कुमार व शिक्षक सुरेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










