पेंधनधारियों को दिये गये चार लाख 60 हजार रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2014 8:02 PM
दाउदनगर (अनुमंडल) : तीन दिवसीय आयोजित विशेष शिविर के दौरान गोरडीहा पंचायत के उच्च विद्यालय गोरडीहा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रुपये दिये गये. मुखिया भगवान सिंह एवं पंचायत सचिव रामनारायण ने दो दिनों के दौरान लगभग चार लाख 60 हजार रुपये लोगों को दिये. मुखिया ने बताया कि गुरुवार को दो लाख 60 हजार […]
दाउदनगर (अनुमंडल) : तीन दिवसीय आयोजित विशेष शिविर के दौरान गोरडीहा पंचायत के उच्च विद्यालय गोरडीहा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रुपये दिये गये. मुखिया भगवान सिंह एवं पंचायत सचिव रामनारायण ने दो दिनों के दौरान लगभग चार लाख 60 हजार रुपये लोगों को दिये. मुखिया ने बताया कि गुरुवार को दो लाख 60 हजार और शुक्रवार को दो लाख रुपये पेंशन के रुपये दिये गये.
नये दर से तीन-तीन महीने की पेंशन के रुपये दिये गये. महावर पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित शिविर में मुखिया हर प्रसाद सिंह एवं पंचायत सचिव हरिवंश द्विवेदी ने पेंशनधारियों को रुपये दिये. संसा पंचायत मुखिया अरविंद कुमार एवं पंचायत सचिव राम प्रवेश राम द्वारा पेंशन के रुपये दिये गये.
शनिवार तक चार पंचायतों में आयोजित इस शिविर के क्रम में अंकोढ़ा पंचायत में भी पेंशन दी गयी. बीडीओ अशोक प्रसाद ने बताया कि शमशेर नगर, अरई, चौरी व कनाप में शिविर समाप्ति के बाद गोरडीहा, संसा, अंकोढ़ा व महावर पंचायतों में शिविर लगाया गया है. इन शिविरों से भी जो लाभुक वंचित रह जायेंगे वह कभी भी अपने पंचायत सचिव से मिल कर पेंशन के रुपये ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










