राहुल बने अभाविप के जिला संयोजक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2014 7:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट): अखिल भारतीय विद्यार्थी (अभाविप) के जिला संयोजक राहुल कुमार सिंह को बनाया गया है. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि अभाविप का 60वां राष्ट्रीय अधिवेशन अमृतसर में संपन्न हुआ. इस अधिवेशन में जिला से चार प्रतिनिधियों ने भाग लिया. अधिवेशन में नयी इकाई का गठन करते हुए […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट): अखिल भारतीय विद्यार्थी (अभाविप) के जिला संयोजक राहुल कुमार सिंह को बनाया गया है. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि अभाविप का 60वां राष्ट्रीय अधिवेशन अमृतसर में संपन्न हुआ. इस अधिवेशन में जिला से चार प्रतिनिधियों ने भाग लिया. अधिवेशन में नयी इकाई का गठन करते हुए दीपक कुमार को पुन: प्रदेश सह मंत्री बनाया गया. वहीं, विवेक कुमार सिंह, रितिका कुमारी, आकाश कुमार एवं शशि कुमार को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है. मीडिया प्रभारी ने कहा कि राहुल को जिला संयोजक बनाये जाने से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान होगी. नगर मंत्री काली, सौरभ सिन्हा, शिवशंकर कुमार, प्रिंस, धीरज, मृत्युंजय व अनिमा आदि ने सभी को बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन