विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को रिसियप थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट व प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी स्नेहा सिंह के बयान पर रिसियप थाना में दर्ज की गयी है, जिसमें ससुर राम प्रवेश सिंह, सास, पति सहित पांच लोगों को नामजद आरोपित […]
औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को रिसियप थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट व प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी स्नेहा सिंह के बयान पर रिसियप थाना में दर्ज की गयी है, जिसमें ससुर राम प्रवेश सिंह, सास, पति सहित पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.
दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि सभी आरोपितों ने दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करते है. साथ ही हत्या करने की साजिश रच रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही रिसियप थानाध्यक्ष शंभु कुमार दल बल के साथ मटिहानी गांव पहुंचे, जहां से विवाहिता को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










