ससुरालवालों ने की युवक की पिटाई
रफीगंज (औरंगाबाद) : संदेह यानी शक. यह दो शब्द किसी भी परिवार या घर को तबाह करने के लिए काफी है. जब पति को पत्नी पर और पत्नी को पति पर शक हो जाये तो इसकी कहानी ही बदल जाती है. रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बगीचा न्यू एरिया मुहल्ला में इसी तरह की एक […]
रफीगंज (औरंगाबाद) : संदेह यानी शक. यह दो शब्द किसी भी परिवार या घर को तबाह करने के लिए काफी है. जब पति को पत्नी पर और पत्नी को पति पर शक हो जाये तो इसकी कहानी ही बदल जाती है. रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बगीचा न्यू एरिया मुहल्ला में इसी तरह की एक घटना घटी है.
ससुराल वालों ने अपने दामाद की पिटाई कर दी. इसमें पत्नी भी शामिल थी. किसी तरह भाग कर ससुराल से नेहाल अहमद रफीगंज थाने पहुंच कर जान बचायी और आपबीती पुलिस को सुनायी. नेहाल अहमद के बयान पर रफीगंज थाना में कांड संख्या 130/13 दर्ज की गयी है.
इसमें पत्नी गुलशन आरा बानो, मोहम्मद जामीन, डॉ वसीम, सारिन बानो आरा, इबरार, आरजू और अरमान को आरोपित बनाया गया है. नेहाल अहमद ने पुलिस को बताया है कि पड़ोसी मोहम्मद जामीन सोमवार की रात में जिस कमरे से मेरे पत्नी रहती है, उसे से वह निकल रहा था. जब इस संबंध में जब हम अपनी पत्नी से पूछा तो पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला कर पिटाई करवा दी, और वह भी मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










