नेताओं ने की चुनावी रणनीति पर चर्चा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 6:02 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-4) परिचय-बैठक करते विधायक कन्हैया कुमार व अन्यनवीनगर (औरंगाबाद) झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगरमी निकटवर्ती बिहार के कुछ हिस्से में भी देखी जा रही है. हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र नवीनगर से काफी सटा हुआ है. नजदीक होने के कारण नवीनगर से विभिन्न पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हुसैनाबाद चुनावी सभा में भी शरीक हो रहे हैं. […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-4) परिचय-बैठक करते विधायक कन्हैया कुमार व अन्यनवीनगर (औरंगाबाद) झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगरमी निकटवर्ती बिहार के कुछ हिस्से में भी देखी जा रही है. हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र नवीनगर से काफी सटा हुआ है. नजदीक होने के कारण नवीनगर से विभिन्न पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हुसैनाबाद चुनावी सभा में भी शरीक हो रहे हैं. इन सब बातों को लेकर रजौली के विधायक सह भाजपा अनुसूचित मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. भाजपा कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह के आवास पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न चुनावी रणनीति पर चर्चा की गयी. इस दौरान भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष सुनील भारती, युवा नगर अध्यक्ष विकास कुमार, किसान मोरचा अध्यक्ष आलोक कुमार, अनुसूचित मोरचा के अरविंद पासवान, महामंत्री आलोक सिंह, मीडिया प्रभारी रोहित अग्रवाल व मुन्ना सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन