किसानों ने किया विधायक को बंधक बनाने का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 5:02 PM
कुटुंबा विधायक बुधवार की देर रात क्षेत्र के गांवों में कर रहे दौरा नवीनगर (औरंगाबाद)कुटुंबा विधायक ललन राम ने बुधवार की देर रात तक कुटुंबा व नवीनगर क्षेत्रों के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. छोटी-छोटी समस्याओं पर अविलंब पहल करते हुए निदान किया. बड़ी समस्याओं को भी समाधान करने हेतु […]
कुटुंबा विधायक बुधवार की देर रात क्षेत्र के गांवों में कर रहे दौरा नवीनगर (औरंगाबाद)कुटुंबा विधायक ललन राम ने बुधवार की देर रात तक कुटुंबा व नवीनगर क्षेत्रों के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. छोटी-छोटी समस्याओं पर अविलंब पहल करते हुए निदान किया. बड़ी समस्याओं को भी समाधान करने हेतु पहल करने का आश्वासन दिया. नवीनगर से दक्षिण टंडवा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई किसानों ने सिंचाई की विकट समस्या से निजात दिलाने की मांग की. किसानों ने कहा कि यदि हडि़याही डैम को दुरुस्त करने से दर्जनों गांवों के हजारों किसानों को फायदा होगा. काफी हद तक सिंचाई की समस्या से निजात मिल जायेगा. इस पर विधायक ललन राम ने कहा कि हडि़याही डैम काफी बड़ा प्रोजेक्ट है. इसे मंत्री स्तर के जनप्रतिनिधि ही कुछ कर सकते है. इतना सुनते ही किसान आक्रोशित हो गये और तरह-तरह की बातें करने लगे. यहां तक कि कई लोग विधायक को बंधक बनाने जैसी रणनीति भी अपनाने की कोशिश की. हुजूम में शामिल कुछ किसानों ने बीच बचाव कर मामले को जैसे-तैसे संभाला. मामला शांत होने पर विधायक ने कहा कि हमारी बात पूरा सुने बिना ही किसान आक्रोशित हो उठे. मैं सिंचाई की इस समस्या को मुख्यमंत्री तक लेकर जायेंगे. हर हाल में किसानों की सिंचाई समस्या दूर होगी. इसके अलावे नवीनगर में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि कई समस्याओं को भी रखा गया. इस पर अविलंब पहल करने का आश्वासन दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जाते-जाते विधायक को ग्रामीणों ने सिंचाई समस्या पर पहल नहीं करने पर बंधक बनाने की भी धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










