'विकास के प्रति रहना होगा सजग'

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 5:02 PM

विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के शंकरपुर पैक्स गोदाम में कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की. इस मौके पर नवनिर्वाचित पैक्स सदस्य एवं किसान उपस्थित थे. पैक्स अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के प्रति सजग रहना होगा. सरसौली पैक्स के किसानों को खाद्य एवं […]

विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के शंकरपुर पैक्स गोदाम में कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की. इस मौके पर नवनिर्वाचित पैक्स सदस्य एवं किसान उपस्थित थे. पैक्स अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के प्रति सजग रहना होगा. सरसौली पैक्स के किसानों को खाद्य एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. सभी किसानों को एक सम्मान कार्य दिये जायेंगे. पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि किसानों द्वारा जो हमें जवाबदेही दी गयी है उसे हर संभव ख्याल रखा जायेगा. सरकार द्वारा जो भी लाभ दिया जायेगा वह किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुनैना देवी, रीना देवी, शारदा देवी, पैक्स सदस्य सरिता देवी, राम प्रवेश राम व रामजी मेहता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन