इमामगंज में नहीं पहुंची बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 5:02 PM
लोगों ने विभाग से बिजली आपूर्ति करने की मांग की दाउदनगर (औरंगाबाद) प्रखंड के इमामगंज गांव में अभी भी बिजली नहीं पहुंची है. मधेश्वर सिंह ने बताया कि पावर हाउस से इमामगंज की दूरी मात्र 500 मीटर है. फिर भी आज तक गांव में बिजली नहीं आयी. लोगों ने बिजली के लिए आवेदन दिया तो […]
लोगों ने विभाग से बिजली आपूर्ति करने की मांग की दाउदनगर (औरंगाबाद) प्रखंड के इमामगंज गांव में अभी भी बिजली नहीं पहुंची है. मधेश्वर सिंह ने बताया कि पावर हाउस से इमामगंज की दूरी मात्र 500 मीटर है. फिर भी आज तक गांव में बिजली नहीं आयी. लोगों ने बिजली के लिए आवेदन दिया तो बिजली विभाग ने गांव के बाहर ट्रांसफॉर्मर लगा दिया. लेकिन, बिजली के लिए पोल व तार नहीं लगाये गये. गांव में 15 -20 पोल गाड़ने के बाद ही घरों में कनेक्शन ले पाना संभव होगा. इस संबंध में विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि पोल गाड़ने के लिए अभी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. लोगों ने कहा कि अगल-बगल के सभी गांवों में बिजली है. परंतु, पावर हाउस से सटे गांव में बिजली नहीं है. लोगों ने विभाग से शीघ्र ही पोल गाड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










