फिर उपेक्षित रहा इंदिरा गांधी का स्मारक(फोटो नंबर-6) परिचय-पुरानी शहर गुलाम सेठ चौक पर निर्मित इंदिरा गांधी स्मारक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 4:02 PM

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल)एक तरफ जहां पूरे देश ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया, वहीं दाउदनगर के गुलाम सेठ चौक पर इंदिरा गांधी का बना स्मारक उपेक्षित रहा. शायद इस स्मारक की याद किसी को नहीं आयी. मालूम हो कि नब्बे के दशक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल)एक तरफ जहां पूरे देश ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया, वहीं दाउदनगर के गुलाम सेठ चौक पर इंदिरा गांधी का बना स्मारक उपेक्षित रहा. शायद इस स्मारक की याद किसी को नहीं आयी. मालूम हो कि नब्बे के दशक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा द्वारा इस स्मारक का शिलान्यास किया गया थ. बाद में कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय कांग्रेसी नेताओं द्वारा स्मारक का निर्माण पूरा कराते हुए इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित की थी. तब से लेकर आज तक यह स्मारक अपने उद्घाटन व अनावरण की बाट जो रहा है. स्मारक की उपेक्षा इससे भी झलकती है कि प्रतिमा को प्लास्टिक के बोरे से लपेट दिया गया है. स्मारक स्थल के पास प्रतिदिन सुबह में मछलियों की दुकानें लगायी जाती है. श्रीमती गांधी की जयंती हो या बलिदान दिवस इन दोनों अवसरों पर कांग्रेसियों द्वारा स्मारक स्थल पर कोई कार्यक्रम तक आयोजित नहीं की गयी. बीच में कई बार इस स्मारक के अनावरण की चर्चाएं भी हवाओं में तैरती रही, लेकिन यह सिर्फ चर्चा तक ही सीमित रही. जरूरत इस बात की है कि जल्द से जल्द स्मारक का सौंदर्यीकरण कराते हुए अनावरण कराया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन