(फोटो नंबर-18,19)कैप्शन- प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 9:03 PM

विज्ञापन

‘इंदिरा आवास आवंटन का लक्ष्य करें पूरा’ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बीडीओ की अहम भूमिका: डीएम औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने सोमवार को सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता निर्वाचक सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, इंदिरा आवास, राशन वितरण सहित अन्य […]

विज्ञापन

‘इंदिरा आवास आवंटन का लक्ष्य करें पूरा’ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बीडीओ की अहम भूमिका: डीएम औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने सोमवार को सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता निर्वाचक सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, इंदिरा आवास, राशन वितरण सहित अन्य विषयों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि इंदिरा आवास आवंटन में लक्ष्य के अनुरूप पूरा करें. अभियान चला कर दिसंबर में पूरा करें, ताकि लाभुकों को अपना आवास मिल सके. इस अभियान में जो पदाधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उन्हें बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में प्रखंड विकास पदाधिकारियों की अहम भूमिका होती है. जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी योजनाएं गांवों में चलायी जाती है, उसका क्रियान्वयन करने की जिम्मेवारी बीडीओ के ऊपर होती है. राशन वितरण पर समीक्षा करते हुए कहा कि वैसे जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को चिह्नित करें, जो समय पर लाभुकों को खाद्यान्न नहीं देते हैं या फिर खाद्यान्न की कटौती करते हैं. इन सभी कामों में सरकार की विशेष रुचि है और इसका मॉनिटरिंग जिला स्तर पर की जा रही है. इसके अलावे निर्वाचक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दिन बूथों पर सभी प्रपत्र लेकर बीएलओ को उपस्थित रहने का निर्देश दें, ताकि मतदाता सूची में सुधार हो सके. बैठक में उपविकास आयुक्त भुवनेश्वर मिश्रा, डीआरडीए निदेशक विजय कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता प्रमोद कुमार पांडेय, डीसीएलआर धनंजय कुमार सहित सभी बीडीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन