शैक्षणिक परिभ्रमण पर गये बच्चे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 9:03 PM

विज्ञापन

देवकुंड (औरंगाबाद)बिहार दर्शन योजना के तहत रविवार को मध्य विद्यालय भलवंडी के छात्र-छात्राओं का दल बोधगया के लिए रवाना हुए. परिभ्रमण रथ को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है. ऐतिहासिक स्थलों को नजदीक से देखने व जानने की जिज्ञासा […]

विज्ञापन

देवकुंड (औरंगाबाद)बिहार दर्शन योजना के तहत रविवार को मध्य विद्यालय भलवंडी के छात्र-छात्राओं का दल बोधगया के लिए रवाना हुए. परिभ्रमण रथ को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है. ऐतिहासिक स्थलों को नजदीक से देखने व जानने की जिज्ञासा पूरी होती है. यह जिज्ञासा प्रत्येक बच्चों में होती है, जो परिभ्रमण के माध्यम से पूरा होता है. सबसे पहले बोधगया, उसके बाद राजगीर, नालंदा व पावापुरी बच्चे जायेंगे. इस मौके पर शिक्षक राम प्रवेश पासवान, त्रिवेणी सिंह, इंदु कुमारी, किरण देवी भी परिभ्रमण दल के साथ गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन