ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, सहचालक की मौत
औरंगाबाद (ग्रामीण) : फेसर थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार सह चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक लक्ष्मण साव (38) बसडीहा गांव का रहने वाला था. यह घटना शनिवार की देर शाम में घटी. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण साव एक […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) : फेसर थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार सह चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
मृतक लक्ष्मण साव (38) बसडीहा गांव का रहने वाला था. यह घटना शनिवार की देर शाम में घटी. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण साव एक अन्य व्यक्ति के साथ जम्होर बाजार से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर जा रहे थे. इसी क्रम में झिकटिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गयी. चालक कुछ समझ पाता तब तक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मौके पर ही लक्ष्मण साव की मौत हो गयी.
जबकि ट्रैक्टर पर ही सवार एक अन्य व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर पलटने के बाद वह अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर फेसर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची. शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दी गयी.
अब के देखतइ इ बचवन के
लक्ष्मण साव की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली. सभी भागते हुए सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल परिसर गम में डूब गया. हर तरफ चीत्कार गूंज रही थी. लक्ष्मण साव के पिता रतन साव का हाल बुरा था. मां गिरजा देवी अपने बुढ़ापे की लाठी को टूटी हुई देख रही थी. पत्नी बसंती देवी पर पहाड़ टूट पड़ा था.
वह सपने में भी नहीं सोची थी कि उसके साथ ईश्वर नाइंसाफी करेंगे. लेकिन कहते है ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती. क्षण भर में खुशी से घर लौट रहा लक्ष्मण मौत के मुंह में समा गया. पत्नी रोते चिल्लाते हुए कभी अपने पति के शव को देखती तो कभी अपने सातों बच्चों को देखती.
लक्ष्मण की पांच बेटी और दो बेटे है. सबसे बड़ी चिंता का विषय परिजनों को यही सता रही थी कि अब बेटियों की शादी कैसे होगी. बड़ी बेटी की उम्र 15 वर्ष है. इस घटना से गांव के लोग भी सदमे में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










