श्री विधि से आयेगी दूसरी हरित क्रांति
औरंगाबाद (नगर) : कृषि विभाग के निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों में रविवार को श्री महाअभियान के तहत शिविर लगा कर किसानों को श्री विधि तकनीक से खेती करने का गूर सिखाया गया. सदर प्रखंड के पड़रावा पंचायत अंतर्गत जोकहरी गांव में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. इस शिविर में जिला के नोडल पदाधिकारी […]
औरंगाबाद (नगर) : कृषि विभाग के निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों में रविवार को श्री महाअभियान के तहत शिविर लगा कर किसानों को श्री विधि तकनीक से खेती करने का गूर सिखाया गया. सदर प्रखंड के पड़रावा पंचायत अंतर्गत जोकहरी गांव में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया.
इस शिविर में जिला के नोडल पदाधिकारी आत्मा परियोजना निदेशक भृगु विद्यार्थी, श्रवण कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सच्चिदानंद सिंह, पौधा संरक्षण पदाधिकारी सतीश कुमार, कृषि सलाहकार संजय कुमार पहुंचे. नोडल पदाधिकारी ने कहा कि श्री विधि तकनीक से खेती करने से किसानों को कम लागत में दुगुनी पैदावार होती है. इसी प्रखंड के खैराबिंद पंचायत के बंभडीह गांव में भी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया.
इसमें कृषि सलाहकार अयोध्या विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे. उधर, मदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, श्री विधि महा अभियान के तहत प्रखंड के घोड़ा डिहरी, मनिका, एरकी कला, घटराइन, बेरी, मदनपुर सहित सभी 19 पंचायतों में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया.
इस दौरान कृषि सलाहकार सुनील कुमार चतुर्वेदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता है. दूसरी हरित क्रांति लाने में किसानों की भूमिका सार्थक होगी. श्री विधि तकनीक से खेती करने में अच्छी उपज होती है. इस अवसर पर कृषि सलाहकार रंजीत कुमार सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










