सामूहिक विवाह : आशीर्वाद में उठे हजारों हाथ
औरंगाबाद : कहा जाता है कि एक लड़की की शादी कराने में माता-पिता का पसीना छूट जाता है, लेकिन जहां 21 लड़कियों की शादी करायी जा रही हो, और धूमधाम से वहां क्या स्थिति होगी. रविवार को एक ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 21 जोड़ों की शादी करायी गयी. शहर के […]
औरंगाबाद : कहा जाता है कि एक लड़की की शादी कराने में माता-पिता का पसीना छूट जाता है, लेकिन जहां 21 लड़कियों की शादी करायी जा रही हो, और धूमधाम से वहां क्या स्थिति होगी. रविवार को एक ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 21 जोड़ों की शादी करायी गयी.
शहर के ठाकुरबाड़ी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक संस्था रौट्रेक्ट क्लब मौर्य द्वारा द्वितीय नि:शुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में 21 जोड़ों की शादी पारंपरिक तरीके से करायी गयी.
एक साथ निकली बरात
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत आयोजन स्थल से 21 दूल्हों की एक साथ बरात निकाली गयी. बरात को नगर भ्रमण कराया गया. बरात में शामिल लोग बैंड बाजे के धुन पर थिरकते रहे.
शहर के समाजसेवी संस्था सरस्वती शिशु सुशोभित समिति के कार्यकर्ताओं ने महावीर मंदिर मोड़ पर बरातियों का स्वागत नाश्ते पानी से किया. इस दौरान समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, सचिव वीरेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता स्वागत में पटाखे भी छोड़े.
– ओम प्रकाश प्रीत/केशव सिंह –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










