घर से शौच के लिए निकले युवक का नहर से मिला शव, हत्या की आशंका
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 7:50 AM
ओबरा : बुधवार की शाम से लापता हुए एक 20 वर्षीय युवक का शव खुदवां थाना क्षेत्र के रोहन बिगहा गांव के समीप नहर से पाये जाने के बाद अचानक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और तरह-तरह की बातें होने लगी. यूं कहे कि घटना हादसा और हत्या के बीच झूल रहा है. पोस्टमार्टम […]
ओबरा : बुधवार की शाम से लापता हुए एक 20 वर्षीय युवक का शव खुदवां थाना क्षेत्र के रोहन बिगहा गांव के समीप नहर से पाये जाने के बाद अचानक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और तरह-तरह की बातें होने लगी. यूं कहे कि घटना हादसा और हत्या के बीच झूल रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा होगा. वैसे मृतक की पहचान रोहन बिगहा गांव के अनिल सिंह के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है. रितेश के पिता अनिल सिंह व अन्य परिजनों का मानना है कि उनका पुत्र नहर में डूब कर नहीं मरा है,बल्कि उसकी हत्या की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










