बैंक कर्मियों ने आंदोलन किया तेज, एक जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News

Aurangabad News: लंबित मांगों और 12वें वेतनमान को लेकर बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन का प्रदर्शन होने जा रहा हैं 1 जून को पूरी खबर पढे नीचे

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन यूनिट औरंगाबाद ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में यूनिट की ओर से दि औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया है.

ज्ञापन में बताया गया है कि बिहार राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी फेडरेशन यूनिट औरंगाबाद की बैठक दो नवंबर 2025 को हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की मांगों से संबंधित प्रस्ताव पारित कर आवेदन पत्र बैंक प्रबंधन को सौंपा गया था. इसके बाद चार नवंबर 2025 को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में भी इन मांगों पर चर्चा की गई, लेकिन अब तक समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

12वें वेतनमान की मांग को लेकर नाराजगी

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि बिहार के कई केंद्रीय सहकारी बैंकों में कर्मचारियों को 12वें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मियों को इसका लाभ अब तक नहीं मिल पाया है.

फेडरेशन का कहना है कि वर्ष 2021 से बैंक की वित्तीय स्थिति लगातार बेहतर हुई है और एनपीए में भी सुधार दर्ज किया गया है. साथ ही बैंक के बेहतर कार्यों को लेकर समिति सदस्यों द्वारा प्रशंसा भी की जा रही है. इसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन वृद्धि और प्रोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है.

29 और 30 मई को काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध

ज्ञापन में कहा गया है कि मांगों पर समय रहते उचित निर्णय नहीं लिए जाने के कारण यूनिट ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है. फेडरेशन की ओर से 29 और 30 मई 2026 को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

इसके बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में एक जून 2026 से बैंक में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है.

हड़ताल के दौरान धरना-प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

फेडरेशन ने कहा है कि हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों का कार्य पूर्ण रूप से बाधित रहेगा और सभी कर्मचारी बैंक परिसर में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे. हालांकि आपातकालीन कार्यों को जारी रखने की बात भी कही गई है.

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला उप निबंधक, प्रबंध निदेशक, जिला पदाधिकारी, बैंक अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है. फेडरेशन ने मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन