मोदी सरकार के 12 साल पर कांग्रेस का हमला, औरंगाबाद में चलेगा पोल-खोल अभियान
बैठक में शामिल पूर्व विधायक व अन्य
Aurangabad News: औरंगाबाद में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की नीतियों के खिलाफ पोल-खोल अभियान चलाने का ऐलान किया. बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा गया.
Aurangabad News(सुजीत कुमार सिंह): केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस ने प्रखंड से जिला स्तर तक पोल-खोल अभियान चलाने का निर्णय लिया है. गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर आयोजित बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.
आपके शहर में
कांग्रेस करेगी आंदोलन
जिलाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है. आम जनता परेशान है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों का लाभ आम लोगों को नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी. साथ ही आरोप लगाया कि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कई राज्यों में बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई कराई गई और जमीन उपलब्ध कराई गई.
संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रभारी पंकज यादव ने बिहार सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद बड़े उद्योगपतियों की सक्रियता बढ़ गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की राजनीति कर रही है, जिसे कांग्रेस जनता के बीच उजागर करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी.
बैठक में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में सत्येंद्र नारायण शर्मा, दीपक वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह पप्पू, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लुटूर सिंह, अजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, नरेश यादव, रवि सिंह, विक्रांत सिंह, नीरज कुमार एवं भीम सिंह चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए