औरंगाबाद : अंग्रेजों के समय का बना तेजपुर लख पुल अचानक धंसा, एक दर्जन गांवों का रास्ता बंद

विज्ञापन

ओबरा के तेजपुरा में धंसा अंग्रेज जमाने का पुल, आवागमन ठप

औरंगाबाद जिले के तेजपुर में पटना मुख्य कैनाल पर बना अंग्रेजों के जमाने का तेजपुर लख पुल अचानक धंस गया है. इस घटना से दर्जनों गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रशासन ने मरम्मत कार्य का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Aurangabad Tejpur Lakh Bridge Collapse : औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के तेजपुर में पटना मुख्य कैनाल पर स्थित अंग्रेजों के जमाने का बना तेजपुर लख पुल शनिवार को अचानक धंस गया, जिससे आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुल की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों का परिचालन फिलहाल बंद कर दिया है.

दर्जनभर गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी

आवागमन बाधित होने से तेजपुर, चेचाढ़ी, मंझियांवा सहित एक दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. घटना की जानकारी मिलते ही तेजपुर पंचायत के सरपंच विजेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, सौरभ कुमार, विजय कुमार, ओमप्रकाश चौधरी, महावीर पासवान, विकास कुमार सहित दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है.

View on Instagram

अंचलाधिकारी ने सिंचाई विभाग से किया संपर्क

इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया है और हर हाल में मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन मिला है.

रविवार को शुरू होगा मरम्मत कार्य

वहीं, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को स्थिति से अवगत कराया. एसडीओ राजू रंजन कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि रविवार को पुल का मरम्मत कार्य निश्चित रूप से कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि आवागमन रोकने के लिए पुल के दोनों ओर झंडा गाड़ दिया गया है ताकि कोई प्रवेश न कर सके और स्थल पर टीम भेज दी गई है.

मुख्य कैनाल पर बना ऐतिहासिक पुल क्षतिग्रस्त

सरपंच विजेंद्र सिंह ने बताया कि यह पुल अंग्रेजों के जमाने में पटना मुख्य कैनाल पर बनाया गया था, जो अब अचानक ध्वस्त हो गया है और उसमें बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे तेजपुर से चेचाढ़ी एवं मंझियांवा जाने वाला पथ पूरी तरह बाधित हो गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन