चलती ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, रफीगंज के पास मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated)

Aurangabad News: रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. घटना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Aurangabad News(सत्येंद्र पाठक): गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई. घटना पुरानी आरपीएफ बैरक के पास पोल संख्या 506/21 एवं 506/23 के बीच अप लाइन की बताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अचानक ट्रेन के सामने कूदी युवती

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती करीब 10 से 15 मिनट तक घटनास्थल के पास बैठी हुई थी. इसी दौरान मालगाड़ी आने पर वह अचानक ट्रेन के सामने कूद गई.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई. वहीं पुलिस मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका बाबूगंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल गमगीन हो गया.

Also Read: मोदी सरकार के 12 साल पर कांग्रेस का हमला, औरंगाबाद में चलेगा पोल-खोल अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन