झारखंड से लाकर औरंगाबाद में उतारी जा रही थी लाखों रुपये की शराब, तभी...

Updated at : 29 Jan 2020 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड से लाकर औरंगाबाद में उतारी जा रही थी लाखों रुपये की शराब, तभी...

औरंगाबाद :जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक देसी और विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि झारखंड से एक ट्रक शराब चला था, जिसे मुफस्सिल […]

विज्ञापन

औरंगाबाद :जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक देसी और विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है.

बताया जाता है कि झारखंड से एक ट्रक शराब चला था, जिसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेणु बिगहा गांव के पास उतारा जा रहा था. शराब उतारे जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिलने के बाद एसडीपीओ अनुप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. साथ ही मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि एक ट्रक बरामद किया गया है. इसमें शराब ढोने के लिए तहखाने बनाये गये हैं, ताकि जांच के क्रम में पुलिस को कुछ पता नहीं चले. बरामद शराब की कीमत लाखों में बतायी जा रही है. बरामद शराब के कारोबारी कौन हैं? पुलिस इसका पता लगा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि जो भी लोग इस कारोबार में शामिल होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन