औरंगाबाद में रोहतास के दंपती से 19.5 लाख छीने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2019 9:21 AM
औरंगाबाद : शहर में समाहरणालय के सामने गुरुवार को अपराधियों ने दंपती से 19.5 लाख रुपये छीन लिये़ रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कीरिनडीह गांव निवासी मुन्ना सिंह पत्नी सुनीता देवी के साथ रुपये लेकर जमीन बेचने वाले को देने के लिए पहुंचे थे. जमीन विक्रेता विवेक सिंह ने दंपती को बताया कि […]
औरंगाबाद : शहर में समाहरणालय के सामने गुरुवार को अपराधियों ने दंपती से 19.5 लाख रुपये छीन लिये़ रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कीरिनडीह गांव निवासी मुन्ना सिंह पत्नी सुनीता देवी के साथ रुपये लेकर जमीन बेचने वाले को देने के लिए पहुंचे थे. जमीन विक्रेता विवेक सिंह ने दंपती को बताया कि समाहरणालय के सामने एक्सिस बैंक में उनका खाता है, इसलिए उसी बैंक में पैसा जमा कर दें. विक्रेता के कहने पर पति-पत्नी पैसे लेकर एक्सिस बैंक में पहुंचे, लेकिन बैंक का लिंक फेल था.
इस कारण पैसा खाते में जमा नहीं हो सका. इसके बाद दंपती ने जमीन विक्रेता को चेक लेने के लिए कहा, लेकिन उसने चेक नहीं लिया और कहा कि यूनाइटेड बैंक में चल कर पैसा जमा कर दें. उसके कहने पर दंपती पैसों से भरे बैग लेकर एक्सिस बैंक से जैसे ही बाहर निकले कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला के हाथ में रहे पैसों से भरा बैग उड़ा लिया और ब्लॉक मोड़ की ओर भाग निकले. पुलिस बैंक व बगल के होटल में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला. इधर, थानाध्यक्ष ने 16 लाख रुपये छीनने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










