औरंगाबाद : निजी स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, वायरल हो रहा वीडियो

औरंगाबाद : जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित एक निजी स्कूल के छात्र को शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक छात्र के अभिभावक ने पिटाई से संबंधित शिकायत दर्ज नहीं करायी है. जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित अडानी इंटरनेशनल स्कूल […]
औरंगाबाद : जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित एक निजी स्कूल के छात्र को शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक छात्र के अभिभावक ने पिटाई से संबंधित शिकायत दर्ज नहीं करायी है.
जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित अडानी इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की है. छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्र ने पिटाई करनेवाले स्कूल के प्रिंसिपल का नाम पंकज और शिक्षक का नाम अंशु बताया है. बताया जाता है कि छात्र अंबा के हरदत्ता का रहनेवाला है. वायरल वीडियो में बच्चे ने कहा है कि उसकी कोई गलती नहीं थी. इसके बावजूद उसे बेरहमी से पीटा गया. छात्र को धूप में खड़ा किया गया. पिटाई से छात्र के पैर, पीठ और हाथ पर गहरे निशान पड़ गये हैं. हालांकि, अभी तक छात्र के अभिभावक ने पिटाई से संबंधित शिकायत दर्ज नहीं करायी है. वहीं, अभी तक मामला प्रशासन की संज्ञान में नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




