दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल ,दो की हालत गंभीर

Updated at : 06 Jun 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल ,दो की हालत गंभीर

औरंगाबाद/ओबरा : जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. इनमें दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पहली घटना ओबरा बाजार में थाना मोड़ के समीप एनएच 139 पर मंगलवार की रात्रि में घटी,जहां पूर्व से सड़क पर खड़े ट्रक में बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/ओबरा : जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. इनमें दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पहली घटना ओबरा बाजार में थाना मोड़ के समीप एनएच 139 पर मंगलवार की रात्रि में घटी,जहां पूर्व से सड़क पर खड़े ट्रक में बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया.

इस घटना में बोलेरो पर सवार चार व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली शरीफ निवासी गोरा राजा,रफीगंज थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी राजू कुमार,अंबा थाना क्षेत्र के उदयगंज निवासी मो अरशद आलम, मो हाफिज घायल हुए है.
घटना के बारे में पता चला कि उक्त सभी लोग बोलेरो पर सवार होकर पटना से औरंगाबाद आ रहे थे,जैसे ही ओबरा बाजार में पहुंच कि सड़क पर पहले एक ट्रक खड़ा था. बोलेरो चालक ने संतुलन खो बैठा और ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया. घायल हुए लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाया गया,जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के समीप घटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन