औरंगाबाद : बरातियों से भरा वाहन पलटा, तीन की मौत

Updated at : 18 Apr 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : बरातियों से भरा वाहन पलटा, तीन की मौत

अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोइल कामता से आयी थी बरात हसपुरा (औरंगाबाद) : जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के गहना मोड़ के समीप हसपुरा-पिरु पथ पर बुधवार की रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन बरातियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो […]

विज्ञापन
अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोइल कामता से आयी थी बरात
हसपुरा (औरंगाबाद) : जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के गहना मोड़ के समीप हसपुरा-पिरु पथ पर बुधवार की रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन बरातियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल हसपुरा में पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने कुछ घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोइल कामता से बरातियों से भरी मैजिक हसपुरा थाना क्षेत्र के मखरा गांव जा रही थी. जैसे ही गहना गांव के समीप वाहन पहुंचा कि चालक से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
हादसे में वाहन में सवार सैदपुरा गांव के पवन राम, रामपुर वोएर गांव के महेंद्र राम और रोहन राम की मौत घटनास्थल पर हो गयी. रामनाथ मोची, राम पूजन राम, अभिजीत कुमार, गणेश राम, शैलेंद्र राम सहित अन्य घायल हो गये. इधर, हसपुरा थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन