नहीं पूरा कर सके एक भी वादा, 2019 के चुनाव में मोदी को जनता करेगी बेदखल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Aug 2018 4:18 AM
विज्ञापन

कहा-संवेदनहीन हो गये हैं नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर मामले में रसूखदारों को बचाना चाहती है सरकार औरंगाबाद शहर : कांग्रेस के बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में जो वादा किया था उसे चार साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं कर […]
विज्ञापन
कहा-संवेदनहीन हो गये हैं नीतीश कुमार
मुजफ्फरपुर मामले में रसूखदारों को बचाना चाहती है सरकार
औरंगाबाद शहर : कांग्रेस के बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में जो वादा किया था उसे चार साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं कर सके हैं. जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है. 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी. श्री राठौर दानी बिगहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. बतौर विशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम में शामिल औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह, कुटुंबा विधायक राजेश कुमार, प्रदेश महासचिव अरविंद शर्मा की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि देश में किसानों, नौजवानों समेत आम लोगों की स्थिति खराब है. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाले प्रधानमंत्री बेटियों और माताओं को सुरक्षा देने में असफल रहे हैं.
देश में महिलाओं के उपर जुल्म बढ़ा है. रोजगार नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे देश की अपेक्षा बिहार में किसानों की स्थिति काफी खराब है. फसल का उचित लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है. पूरे बिहार में पांच प्रतिशत भी गेहूं की खरीददारी नहीं की गयी. किसान 11 और 1200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब के अपने फसल को व्यापारियों के हाथों बेच रहे हैं. केंद्र सरकार द्वारा तय 1750 रुपये समर्थन मूल्य पर खरीदारी नहीं की गयी. कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकार रही है,
वहां किसानों के गेहूं खरीदे गये और 48 घंटे के अंदर पैसों का भुगतान समर्थन मूल्य के हिसाब से कर दिया जाता है. कांग्रेस के जाने के बाद देश में किसानों की स्थिति खराब हो गयी है. कांग्रेस सत्ता में लौटी तो किसानों की स्थिति में सुधार होगा. समर्थन मूल्य पर फसल की खरीद की जायेगी और 48 घंटे के अंदर पैसों का भुगतान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संवेदनहीन हो गये हैं और मुजफ्फरपुर घटना में शामिल रसुखदारों को बचाने में लगे हुए हैं. खुद उन्हीं की सरकार में मंत्री रही मंजु वर्मा का ही बयान आया था कि मामले में उनसे इस्तीफा ले लिया गया लेकिन मंत्री सुरेश शर्मा का अबतक इस्तीफा नहीं लिया गया.
एससी-एसटी एक्ट के माध्यम से चुनावी लाभ लेना चाहती है भाजपा : एक प्रश्न के जवाब में श्री राठौर ने कहा कि कांग्रेस भी सत्ता में लौटी तो एससी-एसटी एक्ट के वर्तमान प्रावधान के इतर कोई बदलाव नहीं होगा. कांग्रेस हमेशा दलितों समाज को आगे लाने के लिए राजनीति की है. भाजपा आरंभ से आरक्षण का विरोधी रहा है. विरोध करने के कारण वह सवर्ण का वोट लेती रही है. अब न तो भाजपा को सवर्ण का वोट मिलेगा और न ही दलितों का.
ये रहे मौजूद : जिला सम्मेलन में प्रदेश महासचिव डाॅ अक्षय लाल पासवान, जिला प्रभारी रीता सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, देव नारायण यादव, कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह, नीतू सिंह, राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू, प्रवक्ता रामविलास सिंह, दिनेश कुशवाहा, छत्रबलि यादव, मृत्युंजय सिंह, दशरथ राम, धीरेंद्र सिंह, सोमारू पासवान, शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान, रासिद अली खां, कैफ, बेला पंचायत के पूर्व मुखिया रामाधार सिंह, शैलू दूबे, दुखी राम, श्यामबली पासवान, संजय कुमार, अमित कुमार पिंटू, बारूण प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुमार, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नंदन कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद इरफान, ई. विवेक सिंह चौहान, भीम चौहान, मारूत पांडेय, संदीप किशोर आदि मौजूद थे.
राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए एकजुट हों
सम्मेलन को संबोधित करते श्री राठौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट हो. जो भी विवाद हो उसे दूर कर पार्टी को मजबूत करे ताकि 2019 के चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाये और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाये. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रतिदिन कार्यालय में बैठे. प्रखंड स्तरीय बैठक करे और पंचायतस्तर पर सम्मेलन आयोजित करे. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को जनता से जुड़कर काम करने का निर्देश दिया.
सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
श्री राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीटों की बंटवारा को लेकर अभी कुछ तय नहीं हो सका है. कांग्रेस के लिए संख्या मायने नहीं रखती है. जिन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हो सकते हैं वहां कांग्रेस और जहां राजद जीत सकती है वहां राजद का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










