खेत में कछार काट रहे युवक पर गिरा बिजली का तार, गयी जान

औरंगाबाद कार्यालय : माली थाना क्षेत्र के करहारा गांव के बधार में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया. गांव से लेकर अस्पताल तक चीत्कार गूंजती रही. जब कुछ लोगों ने बिलखते परिवार को सहारा दिया तो वे अपने किस्मत को कोसने लगे. हुआ यूं कि करहारा गांव के […]
औरंगाबाद कार्यालय : माली थाना क्षेत्र के करहारा गांव के बधार में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया. गांव से लेकर अस्पताल तक चीत्कार गूंजती रही. जब कुछ लोगों ने बिलखते परिवार को सहारा दिया तो वे अपने किस्मत को कोसने लगे. हुआ यूं कि करहारा गांव के बधार में धान रोपनी के लिए खेत में कछार काट रहे एक युवक अभिषेक कुमार पर ऊपर से गुजरा विद्युत प्रवाहित तार गिर पड़ा, जिससे वह झुलस गया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद तो जैसे पूरे अस्पताल में चीत्कार दौर पड़ी. मृतक के चाचा विमलेश चौधरी व भाई राजकुमार सहित अन्य परिजन गिर पड़े. बिलखते परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह खेत में धान की रोपनी हो रही थी. इसी वजह से अभिषेक सुबह से ही खेत को तैयार कर रहा था. उसी वक्त सहरसा से गनेश बिगहा गया विद्युत तार ऊपर से टूट कर ठीक उस पर ही गिर पड़ा. लगभग आधे घंटे बाद कुछ लोगों ने उसे देखा और फिर परिजनों को सूचना दी. पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो पिता कमलेश चौधरी, मां सावित्री देवी का चीत्कार गांव के कोने-कोने को भेद रहा था. शव लेकर पहुंचे गांववाले भी अपने आंसू नहीं रोक सके. बिलखती मां ने कहा कि बड़ी उम्मीद थी उससे. अब कौन देखेगा इस परिवार को.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










