बारुण में डेहरी के टेंट व्यवसायी की हत्या

औरंगाबाद कार्यालय : बारुण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो स्थित अंजली होटल के करीब रोहतास जिले के डेहरी के टेंट व्यवसायी संजीत कुमार जायसवाल की बुधवार सुबह अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद भाग रहे अपराधियों को आस-पास के लोगों ने दौड़ा कर एक को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने […]
औरंगाबाद कार्यालय : बारुण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो स्थित अंजली होटल के करीब रोहतास जिले के डेहरी के टेंट व्यवसायी संजीत कुमार जायसवाल की बुधवार सुबह अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद भाग रहे अपराधियों को आस-पास के लोगों ने दौड़ा कर एक को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने अपराधी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया.
पता चला है कि गिरफ्तार अपराधी गोविंद पासवान है और वह एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के माड़र गांव का रहने वाला है. गोविंद के साथ रहा एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा. पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया. इस संबंध में एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के पास से एक कारबाइन व चार कारतूस बरामद किये गये हैं. पुलिस मौके से फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










