बचेंगे पेड़-पौधे, तो धरती पर रहेगी खुशहाली

Updated at : 06 Jun 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
बचेंगे पेड़-पौधे, तो धरती पर रहेगी खुशहाली

पर्यावरण रक्षा के लिए हर कोई लगाएं एक पेड़ वृक्षों की लगातार कटाई से बिगड़ा पर्यावरण संतुलन औरंगाबाद शहर : शहर के क्लब रोड स्थित बिहार पेंशनर समाज कार्यालय में मंगलवार को जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता व सचिव राजेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित बैठक में पर्यावरण […]

विज्ञापन

पर्यावरण रक्षा के लिए हर कोई लगाएं एक पेड़

वृक्षों की लगातार कटाई से बिगड़ा पर्यावरण संतुलन
औरंगाबाद शहर : शहर के क्लब रोड स्थित बिहार पेंशनर समाज कार्यालय में मंगलवार को जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता व सचिव राजेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित बैठक में पर्यावरण समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. हृदयानंद सिंह, उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, सचिव राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज पर्यावरण में काफी बदलाव हो रहा है. वृक्षों की लगातार कटाई हो रही है जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है. सही समय पर न तो वर्षा हो रही है और न ही अन्य मौसम आ रहे हैं. पेंशनरों ने संगठन के सभी सदस्यों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की. साथ ही इसके बड़े होने तक देखरेख करें. इसके अलावा बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को उच्च विद्यालय के प्रवरण वेतनमान के संबंध में जानकारी दी.
कहा कि सूची तैयार हो गयी है. आरडीडी मगध प्रमंडल के हस्ताक्षर के बाद पत्र निर्गत हो जायेगा. इस दौरान पूर्व प्रधानाध्यापक देवबली पासवान ने पेंशनर समाज की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर प्रसिद्ध सिंह केसरी, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, गोवर्द्धन यादव, जगन्नाथ सिंह, उपेंद्र पाठक, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण लाल, चंद्रधन सिंह, अर्जुन गहलौत, नंद किशोर महिवाल सिंह, विगन बैठा, दशरथ भगत, धनेश सिंह मौजूद थे.
किया गया जागरूक, बांटे गये पौधे : पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों व समाजसेवी संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये. प्रधानमंत्री कौशल केंद्र रोमन टेक्नोलॉजी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. इस दौरान वृक्ष बचाने की अपील की गयी. जागरूकता अभियान के तहत संस्थान के कर्मचारियों ने लोगों के बीच पौधों का वितरण किये. मौके पर शाखा प्रबंधक विश्वजीत कुमार, प्लेसमेंट अधिकारी अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, अश्विनी सिंह, आसमा राणा, अनूप पाठक, सुशील मेहता ने कहा कि पर्यावरण के प्रति युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है. इस मौके पर श्रीकांत मिश्रा, चांदनी कुमारी, सुनील सिंह, बबन यादव, रणविजय कुमार द्वारा विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया गया. इस मौके पर निक्की, माधुरी, बेबी, रेणु, एमडी रजा, पुनील कुमार, प्रिंस मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन