औरंगाबाद : दो बच्चों संग मां ने कुएं में लगायी छलांग दोनों बच्चों की गयी जान, मां गिरफ्तार

Updated at : 02 Jun 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : दो बच्चों संग मां ने कुएं में लगायी छलांग दोनों बच्चों की गयी जान, मां गिरफ्तार

औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के बधार में शुक्रवार की सुबह अपने दो मासूम बच्चों के साथ एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गयी, जबकि महिला बच गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के बधार में शुक्रवार की सुबह अपने दो मासूम बच्चों के साथ एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गयी, जबकि महिला बच गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को जब्त कर मां को गिरफ्तार कर लिया.
घटना के संबंध में पता चला कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी गुड़िया देवी घरेलू विवाद में पति से झगड़ा करने के बाद गुरुवार की सुबह अपने दो बच्चों छह वर्षीय प्रियांशु कुमार व तीन वर्षीया प्रिया कुमारी को साथ लेकर घर से निकल गयी.
वह अपने मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव के लिए जा रही थी. इसी क्रम में गुरुवार की रात में चौखडा पहाड़ के पास 20 फुट गहरे कुएं में अपने बच्चों के साथ छलांग लगा दी.
इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गयी, जबकि महिला बच गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर मां गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन