वापस लौटे दूर-दराज से आये लोग

Updated at : 01 Jun 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
वापस लौटे दूर-दराज से आये लोग

रफीगंज : बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी ग्राहक पूरे दिन परेशान रहे. रफीगंज, बिशनपुर, कियाखाप,भदवा, बराही व कासमा में स्थित बैंक में ग्राहक पहुंच रहे थे, लेकिन ताला लटका होने के कारण निराश होकर वापस होना पड़ रहा था. सोनिया देवी, मंगल सिंह, रमेश पासवान, रामजतन सिंह व गजेंद्र सिंह सहित […]

विज्ञापन

रफीगंज : बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी ग्राहक पूरे दिन परेशान रहे. रफीगंज, बिशनपुर, कियाखाप,भदवा, बराही व कासमा में स्थित बैंक में ग्राहक पहुंच रहे थे, लेकिन ताला लटका होने के कारण निराश होकर वापस होना पड़ रहा था. सोनिया देवी, मंगल सिंह, रमेश पासवान, रामजतन सिंह व गजेंद्र सिंह सहित अन्य ग्राहकों ने बताया कि पैसे की बहुत जरूरत है, लेकिन बैंक हड़ताल के कारण राशि नहीं मिल पा रही है. रफीगंज बड़ा बाजार है, जहां रेल व सड़क मार्ग से हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता है. वहीं, खरीददारी के लिए हजारों लोग यहां आते हैं, जिन्हें पैसे की आवश्यकता पड़ती है. बैंक से पैसा निकाल कर ही खरीदारी करने के लिए लोग जाते हैं. कासमा, गोह, भदवा, पौथू, बराही से परैया, गुरारू ,इस्माइलपुर ,जाखिम, देव रोड ,फेसर से लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन