स्वतंत्रता दिवस को ले पूरे जिले में हाइ अलर्ट

Updated at : 11 Aug 2017 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को ले पूरे जिले में हाइ अलर्ट

औरंगाबाद नगर. स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को हाइ अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है. स्वतंत्रता दिवस के दिन नक्सली तिरंगा झंडा का अपमान कर काला झंडा को फहराते हैं. इसे देखते हुए सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र में दिन-रात सघन छापेमारी अभियान चलायेंगे, जिसका […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को हाइ अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है.
स्वतंत्रता दिवस के दिन नक्सली तिरंगा झंडा का अपमान कर काला झंडा को फहराते हैं. इसे देखते हुए सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र में दिन-रात सघन छापेमारी अभियान चलायेंगे, जिसका नेतृत्व संबंधित एसडीओ व एसडीपीओ करेंगे. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
नक्सली अगर एक भी काला झंडा फहराते हैं, तो संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जायेगी. इलाके से नक्सलियों की हर गतिविधि को लेकर इनपुट जुटाने व कार्रवाई के लिए कहा गया है. फरार अपराधियों व वारंटियों पर कार्रवाई करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन