वक्फ बोर्ड के विवाद की जांच करेंगे सदर एसडीओ

Updated at : 11 Aug 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड के विवाद की जांच करेंगे सदर एसडीओ

लगातार मिल रही शिकायत के बाद डीएम ने दिया आदेश औरंगाबाद नगर : शहर में अंजुमन इसलामिया जामा मसजिद वक्फ बोर्ड कमेटी द्वारा बनायी जा रही दुकान को लेकर विवाद मामले को डीएम कंवल तनुज ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने इस पूरे प्रकरण की जांच करने की जिम्मेवारी एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद को दी […]

विज्ञापन
लगातार मिल रही शिकायत के बाद डीएम ने दिया आदेश
औरंगाबाद नगर : शहर में अंजुमन इसलामिया जामा मसजिद वक्फ बोर्ड कमेटी द्वारा बनायी जा रही दुकान को लेकर विवाद मामले को डीएम कंवल तनुज ने गंभीरता से लिया है.
डीएम ने इस पूरे प्रकरण की जांच करने की जिम्मेवारी एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद को दी है. जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वक्फ बोर्ड कमेटी के लोग उनके पास आये थे और शिकायत की थी कि नगर पर्षद द्वारा दुकान बनाने के लिए नक्शा पास नहीं किया जा रहा है. यही नहीं नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी पर भी कई आरोप लगाये थे.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी कागजात चाहिए, उसे उपलब्ध कराते हुए दुकान बनाने के लिए अनुमति दें. इसके बाद कमेटी के लोगों के समक्ष ही नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बनाने के लिए नक्शा दिया गया. इसके बाद दूसरी पार्टी के लोग 27 जुलाई को डीएम से मिलने गये और कहा की दुकान बनाने के लिए जो टेंडर निकाला गया है, उस पर रोक लगाई जाए.
डीएम ने कहा कि यह बोर्ड कमेटी का मामला है, इसलिए वे लोग राज्य वक्फ बोर्ड कमेटी के पास रोक लगाने के लिए जायें. उसके बाद कुछ लोगों ने कहा कि नक्शा के तहत कार्य नहीं किया जा रहा है और वार्ड पार्षद के बहकावे में आकर लोग कार्य कर रहे हैं. इसके बाद डीएम ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वह जाकर दुकान की मापी करें और देखें कि नक्शा के अनुसार बन रहा है या नहीं. यदि नक्शा अनुरूप दुकान नहीं बन रही होगी, तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.
फिलहाल इस मामले की जांच करने के लिए एसडीओ को दिया गया है और कहा गया है कि दोनों पक्ष के लोगों को बुला कर बात करें और नियम अनुसार काम कराने की अनुमति दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन