लूट का झूठ पड़ा महंगा, जाना पड़ा जेल
Updated at : 11 Aug 2017 10:38 AM (IST)
विज्ञापन

एयरटेल की एजेंसी का है मामला औरंगाबाद कोर्ट. एयरटेल वितरक एजेंसी के सेल्समैन अमन कुमार ने खुद की लूट की एक साजिश रची और फिर अपने ही साजिश में नाकाम होकर हवालात के पीछे चला गया. इस मामले में व्यवसायी राजू प्रसाद गुप्ता ने नगर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी है, जिसमें कंपनी […]
विज्ञापन
एयरटेल की एजेंसी का है मामला
औरंगाबाद कोर्ट. एयरटेल वितरक एजेंसी के सेल्समैन अमन कुमार ने खुद की लूट की एक साजिश रची और फिर अपने ही साजिश में नाकाम होकर हवालात के पीछे चला गया. इस मामले में व्यवसायी राजू प्रसाद गुप्ता ने नगर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी है, जिसमें कंपनी में कार्यरत अमन की साजिश का भंडाफोड़ किया है. राजू की मानें, तो उनकी पत्नी ममता गुप्ता की फर्म आशुतोष इंटरप्राइजेज के नाम से औरंगाबाद शहर का एयरटेल कंपनी का वितरक एजेंसी है. आठ अगस्त की शाम तीन बजे कंपनी के एरिया मैनेजर रविरंजन कुमार ने बताया कि सेल्समैन अमन कुमार से मुफस्सिल थाना के समीप पैसों से भरा बैग छिन लिया गया है.
अमन ने एक लाख 41 हजार नकद व 20 पीस सिम गायब होने की बात कही. राजू का कहना है कि अमन ने सारे रुपये हड़पने के उद्देश्य से लूट की झूठी कहानी गढ़ी. एजेंसी संचालक के बयान पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पटना जिले के मरांची के रहनेवाले अमन को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




