साइकिल से करेंगे आठ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Updated at : 09 Aug 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
साइकिल से करेंगे आठ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

गजनाधाम के पास से पुनपुन का जल लेकर बाब विश्वनाथ के दरबार के लिए हुए रवाना महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर व घुश्मेश्वर तक जाने का इरादा औरंगाबाद कोर्ट : जब इरादा पक्का हो, तो मनुष्य कुछ भी कर सकता है. बिना लक्ष्य का निर्धारण किये मनुष्य अपनी जिंदगी में कुछ भी नहीं कर […]

विज्ञापन
गजनाधाम के पास से पुनपुन का जल लेकर बाब विश्वनाथ के दरबार के लिए हुए रवाना
महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर व घुश्मेश्वर तक जाने का इरादा
औरंगाबाद कोर्ट : जब इरादा पक्का हो, तो मनुष्य कुछ भी कर सकता है. बिना लक्ष्य का निर्धारण किये मनुष्य अपनी जिंदगी में कुछ भी नहीं कर सकता है. इसलिए हर मनुष्य को अपने जिंदगी में लक्ष्य का निर्धारण जरूर करना चाहिए.
ऐसे ही एक मनुष्य हैं रामजी वैद्य, जिन्होंने साइकिल के माध्यम से ही आठ ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने का लक्ष्य निर्धारण किया है. औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा गांव निवासी रामजी वैद्य ने सोमवार को झारखंड के गजना धाम से करीब दो किलोमीटर आगे पुननुन नदी के उद्गमस्थल से जल उठाया. जल उठा कर वे मंगलवार को औरंगाबाद शहर के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे.
उन्होंने बताया कि वे काशी विश्वनाथ का दर्शन करते हुए प्रयागराज तीर्थ (इलाहाबाद) पहुंच कर वहां से गंगाजल लेकर आठ ज्योतिर्लिंगों का दर्शन साइकिल के माध्यम से ही करना है. इनमें काशी विश्वनाथ के अलावे महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, सोमनाथ (पोरबंदर व द्वारिकापुरी धाम होते हुए) नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घुश्मेश्वर आदि ज्योतिर्लिंगों का दर्शन शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन